दिल्ली का विकास ही हमारी प्राथमिकता: नामांकन दाखिल करने के बाद बोलीं अलका लांबा
कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि आज मैंने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। मेरे लिए कालकाजी का विकास और मेरी पार्टी के लिए दिल्ली का विकास ही हमारी प्राथमिकता होगी। लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। कांग्रेस एक मजबूत विकल्प रही है और आज भी है। लोग अब फिर से कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं कालकाजी से जीत दर्ज करूंगी। हम जिन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वे हैं वायु प्रदूषण, यमुना नदी का जहरीला पानी, अपराध और आप का शराब घोटाला आदि। बीते दिन आतिशी की नामांकन रैली के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। एक जनप्रतिनिधि के तौर पर मैंने सीखा और अपने वकीलों के साथ नामांकन दाखिल करने आई।
02:58 PM, 14-Jan-2025
‘केजरीवाल नई दिल्ली से भी हार रहे हैं’: भाजपा
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से भी हार रहे हैं। जो खास वर्ग उन्हें वोट देता था, वही उनसे सीएम उम्मीदवार घोषित करने को कह रहा है। वह घबराए हुए हैं। तभी इस तरह के बयान दे रहे हैं। वो तो ये भी कहते हैं कि आतिशी को पता होना चाहिए कि सरकारी कार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह सिर्फ एक मामला है, जबकि सरकारी आवासों, कार्यालयों और यहां तक कि स्वयंसेवकों के इस्तेमाल के लिए उन पर कई मामले दर्ज किए जाने चाहिए थे।
#WATCH | Delhi | BJP candidate from Rajouri Garden Assembly Seat, Manjinder Singh Sirsa says, “… Arvind Kejriwal is losing from New Delhi as well… The particular segment that used to vote for him is also asking him to announce the CM candidate… He is nervous and this is why… pic.twitter.com/BCsKGRT5nL
— ANI (@ANI) January 14, 2025
02:36 PM, 14-Jan-2025
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल पर कसा तंज
दिल्ली चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी केजरीवाल ने कहा था कि मैं एक आम आदमी हूं। मैं गाड़ी में नहीं बैठूंगा। मैं गले में मफलर पहनूंगा। मुझे गाड़ी की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन दिल्ली सरकार ने केजरीवाल की गाड़ियों पर तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए। आम आदमी पार्टी झूठों की फैक्टरी है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं आम आदमी हूं। मैं गाड़ी में नहीं बैठूंगा… मैं गले में मफलर पहनूंगा और मुझे गाड़ी की कोई जरूरत नहीं है… अरविंद केजरीवाल की गाड़ियों पर दिल्ली सरकार ने तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए हैं…… pic.twitter.com/GltY7pedpf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2025
01:46 PM, 14-Jan-2025
दिल्ली के रिठाला में राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से की मुलाकात
दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रिठाला पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और बातचीत की।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi meets and interacts with locals in Rithala.#DelhiAssemblyElection pic.twitter.com/mENi9Fir2S
— ANI (@ANI) January 14, 2025
01:00 PM, 14-Jan-2025
कालकाजी सीट से अलका लांबा ने नामांकन किया दाखिल
दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कालकाजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले आप प्रत्याशी और सीएम आतिशी ने इसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था।
#WATCH | #DelhiElections2025 | Congress candidate Alka Lamba files nomination from Kalkaji assembly seat. pic.twitter.com/BYIXzfchSE
— ANI (@ANI) January 14, 2025
12:22 PM, 14-Jan-2025
आप की मांग, प्रवेश वर्मा पर हो कार्रवाई
आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रवेश वर्मा ने खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। डीएम, दिल्ली पुलिस, चुनाव आयोग सब भाजपा के आतंक से खामोश हैं। प्रवेश वर्मा ने खुद चश्मा बांटने को लेकर एक्स पर जानकारी दी थई। महिलाओं ने खुद वीडियो में बताया कि उसने पैसे बांटे हैं। जो डीएम और एसएचओ खुद बीजेपी से मिले हुए हैं। वहीं संजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
झूठ का प्रचार कर रहे हैं राहुल गांधी‼️
👉Adani के भ्रष्टाचार पर सबसे ज़्यादा Arvind Kejriwal जी और आम आदमी पार्टी ने बोला है।
👉संसद में भी हमने ही Adani-Modi भाई-भैया के नारे लगाये थे।
👉लेकिन इससे हास्यास्पद बात क्या हो सकती है कि राहुल गांधी का बचाव अमित मालवीय कर रहे हैं।… pic.twitter.com/mlMifT3MCW
— AAP (@AamAadmiParty) January 14, 2025
12:18 PM, 14-Jan-2025
भाजपा बताए कौन है इनका दूल्हा: संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर भाजपा नेता आपस में झगड़ा कर रहे हैं।जैसे ही चर्चा शुरू हुई कि रमेश बिधूड़ी बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, बीजेपी नेताओं में झगड़ा शुरू हो गया। अब बिधूड़ी कह रहे हैं कि वो मुख्यमंत्री के लिए चेहरा नहीं हैं तो फिर भाजपा का दूल्हा कौन है?
12:17 PM, 14-Jan-2025
‘दिल्ली की जनता दिखाए कि वो बिकाऊ नहीं’: केजरीवाल
पीसी के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गाली गलौज पार्टी वाले खुलेआम कह रहे हैं कि “अरे, हम तो पैसे फेंक कर दिल्ली की जनता को खरीद लेंगे।” दिल्ली वालों, इनको बता दो कि दिल्ली वाले बिकाऊ नहीं हैं।
गाली गलौज पार्टी वाले खुलेआम कह रहे हैं – “अरे, हम तो पैसे फेंक कर दिल्ली की जनता को ख़रीद लेंगे।” ….. दिल्ली वालों, इनको बता दो कि दिल्ली वाले बिकाऊ नहीं हैं। @ArvindKejriwal LIVE https://t.co/WXD2c4wvcZ
— AAP (@AamAadmiParty) January 14, 2025
12:13 PM, 14-Jan-2025
दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल ने की अपील
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मिलकर आप के खिलाफ लड़ रहे हैं। पर्दे के पीछे गठबंधन का पर्दा उठ गया है। ये लोग पैसे और चेन बांट रहे हैं। मेरी जनता से अपील है कि किसी भी हाल में अपना वोट मत बेचना।
11:49 AM, 14-Jan-2025
आतिशी ने नामांकन दाखिल किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतिशी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।