
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
– फोटो : इंस्टाग्राम
आज साल 2025 का पहला और सबसे बड़ा मकर संक्रांति का त्योहार है। इसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, माघ बिहू, सकरात, शिशुर संक्रांति जैसे नामों से जाना जाता है। त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक कई बॉलीवुड सितारों ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं।

2 of 7
अमिताभ बच्चन
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अपनी एक पेंटिंग के साथ फैंस के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।
T 5255 – सब त्योहारों की अनेक अनेक शुभकामनाएँ सदा 🙏🙏 pic.twitter.com/Afu91t5yUF
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 14, 2025

3 of 7
सोनाली बेंद्रे
– फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरों के साथ फैंस को संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं।

4 of 7
अनुपम खेर
– फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए सबके अच्छे स्वास्थ्य, शांति और खुशी की कामना की है।

5 of 7
कंगना रनौत
– फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेजी हैं।